Anti India बोलने वाली Pro Pakistani Ilhan Omar को America की सांसद ने बाहर फेंका

Anti India बोलने वाली Pro Pakistani Ilhan Omar को America की सांसद ने बाहर फेंका

Anti India बोलने वाली Pro Pakistani Ilhan Omar को America की सांसद ने बाहर फेंका

Anti India बोलने वाली Pro Pakistani Ilhan Omar को America की सांसद ने बाहर फेंका

पाकिस्तानी भक्त और भारत विरोधी इल्हान उमर को अमेरिका में जोरदार झटका लगा है। भारत के खिलाफ बोलने वाली इल्हान उमर को अमेरिका की संसद से निकल बाहर कर दिया गया। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक साथ मिलकर बड़ा फैसला किया और इल्हान उमर को संसद से बाहर कर दिया।

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर को इज़राइल पर विवादित टिप्पणी देने के मामले में निचले सदन की विदेश मामलों की समिति से बाहर किया गया है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी बहुमत में है। ऐसे में सदन में मतदान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद इल्हान उमर को समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि इल्हान उमर निचले मामलों की विदेश सदन समिति की सदस्य थी और इजरायल के खिलाफ बयान देने पर उन्हें समिति से निकल बाहर कर दिया गया है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है कि जब इल्हान उमर चर्चा में आई हैं। अक्सर उन्हें भारत के खिलाफ बोलते हुए देखा जाता है। वह पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर बोलते हुए देखा गया है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा करते हुए भारत के खिलाफ बयान बाजी करते हुए भी नज़र आईं थी। वह इमरान खान के साथ खड़ी हुई नजर आई और शाहबाज शरीफ के साथ बैठकों में हिस्सा लेती नजर आई हैं।

इल्हान उमर को कई मौकों पर भारत और भारत के समर्थकों के खिलाफ देखा गया है:

इल्हान उमर को कई मौकों पर भारत और भारत के समर्थकों के खिलाफ देखा गया है और उसके बाद जब इजराइल को लेकर इल्हान उमर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उन्हें लेकर बड़ा फैसला किया गया।कौन है यह इल्हान उमर? इल्हान उमर 2019 में मिनीसोटा से सांसद चुनी गई। वह पहली ऐसी अमेरिकी अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंची इतना ही नहीं वह संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वाली पहली अश्वेत महिला भी हैं।

वह अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल है:

इल्हान उमर को अमेरिका के निचले सदन में विदेश मामलों की समिति में सदस्य चुना गया था और उनकी एक हरकत ने उन्हें समिति से बाहर कर दिया। इल्हान उमर कश्मीर मोदी सरकार को लेकर भी कई विवादित बयान दे चुकी हैं। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने अमेरिकी संसद में कहा था कि आखिर मोदी सरकार मुसलमान के खिलाफ और क्या-क्या जुल्म करेगी? तब जाकर बाइडेन प्रशासन कुछ करेगा।

विदेश मंत्रालय ने इल्हान उमर की इस यात्रा को निंदनीय भी बताया:

इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका के भारत समेत कई देशों के साथ रिश्तों को ऐतिहासिक अन्याय की संज्ञा भी दी। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा किया इसकी भारत में खूब आलोचना भी हुई। साथ ही विदेश मंत्रालय ने इल्हान उमर की इस यात्रा को निंदनीय भी बताया। मंत्रालय ने कहा था कि अपने यहां संकीर्ण सोच वाली राजनीति करना उनका काम है लेकिन ऐसी नेता अगर हमारे क्षेत्र की अखंडता तथा सम्प्रभुता का उलंघन किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इल्हान उमर बार-बार कई मौकों पर भारत विरोधी नारे देती हुई नजर आती है:

उधर अमेरिका में बाइडेन सरकार ने इस दौरे को व्यक्तिगत यात्रा बताकर अपने आपको उससे अलग कर लिया। इल्हान उमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से भी काफी नाखुश नजर आई थी इतना कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी संसद में बोलने का मौका दिया गया तो उन्होंने सदन से दूरी बना ली। इल्हान उमर बार-बार कई मौकों पर भारत विरोधी नारे देती हुई नजर आती है और आखिरकार इज़राइल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो अमेरिका बर्दाश्त नहीं कर पाया और फिर अमेरिका की निचली सदन ने विदेश मामलों की समिति से बाहर फेंक दिया।

Exit mobile version